UP Board 12th Exam 2024: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट हिंदी का पेपर कल, परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाएंगे ये टिप्स
Saurabh Pandey | February 21, 2024 | 12:53 PM IST | 3 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 इंटरमीडिएट का एग्जाम हिंदी और सामान्य हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगा। परीक्षार्थियों के लिए विषय से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स इस खबर में दी जा रही है, जिसे परीक्षार्थी अपनाकर अच्छे नंबर ला सकते हैं।
Explore 50+ important entrance exams after 10+2 across engineering, medical, law, and more. Don’t miss key opportunities to plan your career and secure admission in top colleges.
Check Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी और सामान्य हिंदी विषय के पेपर के साथ कल यानी 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स इस खबर के माध्यम से परीक्षार्थियों के साथ साझा की जा रही है। इसकी मदद से परीक्षार्थी अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं।
UP Board 12th Exam Date 2024 हिंदी पेपर टिप्स
हिंदी विषय का पेपर लिखने से पहले प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़ लें। प्रश्नपत्र में दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह समझने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें। इस बात का ध्यान रखना होगा कि हिंदी विषय में गद्य, पद्य, कथा साहित्य, संस्कृत खंड, व्याकरण, काव्य सौंदर्य, खंड काव्य और निबंध शामिल है।
बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए परीक्षार्थियों को एकाग्र होकर पूरे पाठ्यक्रम को पढ़ना चाहिए। समय प्रबंधन का पूरा ध्यान रखना होगा। किसी भी प्रश्न के उत्तर को रटने की बजाय उसे अच्छे से समझकर परीक्षा में लिखना चाहिए।
गद्य के अंतर्गत लेखकों की रचनाओं को पढ़ते समय प्रत्येक अध्याय के मूल भाव को समझें। सारांश, उद्देश्य एवं भाषा शैली को अपने शब्दों में लिखने का प्रयास करें। वर्णनात्मक प्रश्नों के उत्तर तथ्यपरक एवं स्पष्ट लिखें तथा प्रयास करें कि व्याकरण एवं वर्तनी संबंधी गलतियां न हों।
परीक्षा से पहले पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉडल प्रश्न पत्रों की मदद से निर्धारित समय में पेपर लिखने का अभ्यास करें। इससे फायदा यह होगा कि आप परीक्षा हॉल में निर्धारित समय के भीतर अपना पेपर अच्छे से लिख सकेंगे।
UP Board Exam Date 2024 Time Table Class 12 संस्कृत खंड की तैयारी
संस्कृत खंड को पढ़ते समय अध्याय के कठिन शब्दों के अर्थ को याद कर लें और उनका अभ्यास करें। संधि, धातु रूप, शब्द रूप, विभक्ति परिचय, समास इत्यादि के नियम एवं परिभाषा को भली-भांति समझ लें एवं एकाग्रता के साथ इनका अभ्यास करें। जिससे प्रश्न पत्र को हल करते समय व्याकरण एवं वर्तनी संबंधी गलती न हो। संस्कृत खंड पर आधारित अवतरण का संदर्भ सहित हिंदी अनुवाद साफ सुथरे, स्पष्ट अक्षरों में लिखा होना चाहिए।
UPMSP Exam 2024 शब्द रचना तैयारी
शब्द रचना के तत्व लोकोक्तियां एवं मुहावरे, शब्दों में सूक्षम अंतर, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, वाक्यों में त्रुटिमार्जन एवं तत्सम शब्द इत्यादि के नियम एवं परिभाषा को अच्छी तरह से समझ लें एवं अभ्यास करें, जिससे प्रश्न पत्र को हल करते समय व्याकरण एवं वर्तनी संबंधी गलतियां न हों एवं शब्दों की रचना और वाक्यों को बनाया जा सके।
UP Board Exam 2024 लेखक एवं कवि का जीवन परिचय
प्रश्न पत्र में लेखक या कवि का जीवन परिचय एवं साहित्यिक परिचय लिखते समय प्लो चार्ट बनाकर लिखें। इसमें कवि या लेखक का नाम, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, भाषा, रचनाएं और मृत्यु कब हुई। इन बातों का जिक्र करें।
Also read UP Board Class 10 Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा हिंदी के पेपर से होगी शुरू, ऐसे करें तैयारी
UP Board 2024 अंक के अनुसार लिखें उत्तर
प्रश्न का उत्तर लिखते समय अंक के अनुसार शब्द सीमा का ध्यान रखें। पैराग्राफ आधारित प्रश्नों को हल करने से पहले एक बार उसे जरूर पढ़ें। पैराग्राफ को अच्छी तरह से समझने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें। प्रश्नपत्र में दिए गए प्रार्थना पत्र को लिखते समय पत्र के प्रारूप को ध्यान में रखकर साफ सुथरे और स्पष्टता के साथ संक्षिप्त शब्दों में लिखें।
UP Board Class 12 निबंध लिखते समय ध्यान दें
निबंध लिखते समय चयनित विषय को कुछ प्रमुख बिंदुओं में बांट लेना चाहिए, जैसे प्रस्तावना, विषय विस्तार एवं उपसंहार इत्यादि। निंबंध लिखते समय विचारों की क्रमबद्धता, भाषा शैली, शब्द सीमा का अवश्य ध्यान रखें। विषय के अलग इधर-उधर की बातें लिखने से बचें।
अगली खबर
]UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 कल से शुरू, पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई छात्रों की संख्या
UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 कल यानी 22 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में छात्रों की संख्या कम हुई है। UP Board official websites, up board exam date 2024 class 12, up board online,
Saurabh Pandey | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा