UP Board Exam Evaluation 2024: यूपी बोर्ड की कॉपियों का कल से शुरू होगा मूल्यांकन, रिजल्ट जल्द
Saurabh Pandey | March 15, 2024 | 11:18 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 9 मार्च को समाप्त हो गई हैं। अब बोर्ड की तरफ से कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएसएसपी) अब यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम कल यानी 16 मार्च से शुरू करने जा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 31 मार्च को 13 दिन के भीतर समाप्त हो जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है।
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक होली के त्योहार पर 24 से 26 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम बंद रहेगा। इस वर्ष 2024 यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 29,47,311 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,77,997 परीक्षार्थी कुल मिलाकर 55,25,308 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 55,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। इस प्रकार कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1,47,097 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है।
UP Board Evaluation 2024 260 केंद्रों पर मूल्यांकन
इस प्रकार निर्धारित किए गए कुल 260 मूल्यांकन केंद्रों में से 83 राजकीय तथा 117 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मूल्यांकम केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 131 एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 13 मिश्रित मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य संपन्न होगा।
Also read
UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड एग्जाम में कक्षा 12वीं का पेपर लीक करने वाले स्कूल की मान्यता हुई रद्द
UP Board Evaluation 2024 Date मार्किंग में नए बदलाव
अगर किसी परीक्षार्थी को किसी विषय में 90 प्रतिशत से अधिक या शून्य अंक मिलते हैं तो उप प्रधान परीक्षक कॉपी को दोबारा चेक कर उस पर हस्ताक्षर करेंगे। विज्ञान, गणित अथवा अन्य तकनीकी विषयों में सवाल का हल सही होने और मात्रक (यूनिट) न लिखने या गलत लिखने पर आंशिक अंक काटे जाएंगे। वहीं, सवाल के सभी स्टेप्स सही होने और केवल जवाब गलत होने पर भी शून्य अंक नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी