Abhay Pratap Singh | August 5, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए 26 जुलाई को आयोजित की गई थी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्रों के लिए एक नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर रुपए की मांग करने वाले साइबर ठगों से सर्तक किया है।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
नोटिस में कहा गया कि, “माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2025 परीक्षा की हाईस्कूल कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल छात्र-छात्रों के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर कुछ साइबर ठगों द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों धन की मांग कर उन्हें ठगने का प्रयास किया जा रहा है।”
यूपीएमएसपी ने आगे कहा, “बीते वर्षों में भी ऐसी घटनाओं के प्रति जनसामान्य को सचेत किया गया था। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि साइबर ठगों के इस प्रकार के फोन कॉल्स न लें और प्रलोभन में न आएं। इस प्रकार के कॉल की सूचना तुरंत अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।”
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए 26 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई है। वहीं, यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई गई थी।
इससे पहले, यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट 2025 का आयोजन 19 जुलाई को किया जाना था। हालांकि, कांवड़ यात्रा के चलते बोर्ड ने यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 की तिथि में बदलाव किया। नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या ऑफिशियल एक्स हैंडल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: