UP Board 2024 Toppers Prize: यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स होंगे मालामाल, लैपटॉप समेत मिलेंगे इतने लाख रुपये
Santosh Kumar | April 20, 2024 | 11:23 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, बोर्ड की ओर से इस साल सबसे तेज रिजल्ट जारी किया जा रहा है। छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। परीक्षा में टॉप रैंक पाने वाले उम्मीदवारों को सरकार की ओर से कई पुरस्कार दिए जाएंगे।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपीएमएसपी ने पिछले साल राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की ओर से 4.73 करोड़ रुपये रखे गए थे। पिछले साल हाईस्कूल या इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये और एक लैपटॉप देने की घोषणा की गई थी।
UP Board 2024 Toppers Prize: टॉपर्स को मिलेंगे इनाम
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के मेधावी छात्रों के लिए अधिकतम 29 लाख रुपये का बजट रखा गया है। राज्य स्तरीय मेरिट सूची में लखनऊ के 25 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि 2023 में यूपी बोर्ड की जिले की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले करीब 20 बच्चों को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया था। वहीं 2022 में, टॉपर्स को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया था।
हालांकि टॉपर्स के लिए पुरस्कारों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों की तरह इस साल भी छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की संयुक्त यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 12वीं कक्षा में 29,47,311 छात्र जबकि 10वीं कक्षा में 25,77,997 छात्र परीक्षाओं के लिए पंजीकृत थे।
UP Board Result 2024 Official Website
छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर परिणाम जारी होने के बाद देख सकते हैं। अगर यह वेबसाइट धीमी चलती है तो आप नीचे बताई गई अन्य वेबसाइटों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
- results.gov.in
- results.nic.in
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल