UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी से होंगे शुरू, जानें पात्रता मानदंड, फीस
Santosh Kumar | February 10, 2025 | 01:37 PM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी 15 मार्च 2025 तक bujhansi.ac.in पर आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) 2025 के लिए पंजीकरण तिथि की घोषणा कर दी है। यूपी बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो 15 फरवरी को खुलेगी। इच्छुक उम्मीदवार जो यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होना चाहते हैं, वे बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
यूपी बीएड के 2 वर्षीय कोर्स में एडमिशन के लिए हर साल यूपी बीएड जेईई परीक्षा आयोजित की जाती है। यूपी बीएड में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। यदि शुल्क में कोई बदलाव होता है तो इसकी जानकारी यूपी बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन के समय जारी होने वाले नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई पात्रता मानदंड
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की वेबसाइट पर यूपी बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी 15 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग उम्मीदवार को 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की परीक्षा पास होनी चाहिए।
UP BEd 2025: यूपी बीएड जेईई एग्जाम पैटर्न
यूपी बीएड जेईई परीक्षा राज्य के भीतर बीएड पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है। परीक्षा पैटर्न की बात करें तो यूपी बीएड जेईई 2024 परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती है और इसमें दो पेपर होते हैं।
पेपर 1 में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी भाषा से प्रश्न होंगे। पेपर 2 में सामान्य योग्यता और आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार द्वारा चुने गए वैकल्पिक विषयों से प्रश्न होंगे। विश्वविद्यालय जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच