UP BEd JEE 2025 Exam Guidelines: यूपी बीएड जेईई परीक्षा कल, जानें एग्जाम गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | May 31, 2025 | 06:14 PM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) 2025 कल यानी 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 मई को जारी कर दिए गए थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
यूपी बीएड जेईई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। कुल 6 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है।
UP BEd JEE 2025: एडमिट कार्ड की दो प्रतियां प्रिंट करें
इसमें चित्रकूट, हमीरपुर, श्रावस्ती, कासगंज, ललितपुर और महोबा जिले शामिल हैं। यूपी बीएड जेईई 2025 परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। यूपी बीएड जेईई पेपर-1 और पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 200 अंक होंगे।
प्रत्येक पेपर के लिए समय सीमा तीन घंटे होगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड की दो प्रतियां प्रिंट करें। साथ ही एडमिट कार्ड पर वही फोटो चिपकाएं जो आवेदन करते समय अपलोड की गई थी और दिए गए स्थान पर हस्ताक्षर करें।
UP BEd JEE Things to Carry: एग्जाम के लिए जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य लाने होंगे-
- एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी।
- पासपोर्ट आकार का फोटो ( जो आवेदन पत्र पर अपलोड की गई थी)।
- फोटो आईडी जैसे पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट/आधार कार्ड
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
UP BEd JEE 2025 Exam Guidelines: परीक्षा दिशानिर्देश
यूपी बीएड जेईई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए वैध सरकारी आईडी के साथ एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है।
- अनिवार्य दस्तावेजों के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
- उम्मीदवारों को निरीक्षक के सामने अपने एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर करने होंगे।
- परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जाना चाहिए, जिसमें स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर आदि शामिल हैं।
- कदाचार में लिप्त उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा और उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल