UP BEd Admit Card 2025: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड bujhansi.ac.in पर जारी; 1 जून को होगी प्रवेश परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 25, 2025 | 06:17 PM IST | 2 mins read
यूपी बीएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी (Bundelkhand University Jhansi) ने आज यानी 25 मई को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (UP BEd JEE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार बीयू की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
यूपी बीएड जेईई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। यूपी बीएड एडमिट कार्ड के बिना उम्मीवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैंडिडेट को हाल टिकट के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून, 2025 को दो पेपरों/ प्रश्नपत्र के लिए किया जाएगा। प्रश्नपत्र-1 एवं 2 में कुल 200 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। यूपी बीएड अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
यूपी बीएड 2025 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा अवधि, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश, परीक्षा केंद्र, दिशा-निर्देश, रिपोर्टिंग समय सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। बता दें, यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2025 चित्रकूट, हमीरपुर, श्रावस्ती, कासगंज, ललितपुर और महोबा सहित कुल 6 जिलों में रद्द कर दी है।” अधिक जानकारी के लिए के लिए उम्मीदवार बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP BEd Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'डाउनलोड एडमिट कार्ड 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]BBAU PG Admission 2025: बीबीएयू लखनऊ में सीयूईटी स्कोर के माध्यम से पीजी प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा प्रत्येक वर्ष 100 से अधिक विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल