केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 85 केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय खोलने की योजना को दी मंजूरी
Santosh Kumar | December 7, 2024 | 04:22 PM IST | 2 mins read
केन्द्रीय विद्यालय खोलने पर लगभग 5872 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि नवोदय विद्यालय खोलने पर 2360 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्कूली शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के अनुसार, मंत्रिमंडल ने एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के विस्तार को भी मंजूरी दी।
नए केंद्रीय विद्यालय देशभर में 82,000 से अधिक छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेंगे। इस पर लगभग 5872 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि नवोदय विद्यालय खोलने पर 2360 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वर्तमान में 1,256 केंद्रीय विद्यालय
इस योजना को 2025-26 से शुरू होकर 8 वर्षों में वित्तपोषित किया जाएगा। वर्तमान में 1,256 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 3 विदेश में स्थित हैं - मास्को, काठमांडू और तेहरान में। पीएम ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
पीएम मोदी ने लिखा, "स्कूली शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इससे न सिर्फ छात्रों को फायदा होगा बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।"
इन राज्यों में खुलेंगे नए स्कूल
देशभर में नए केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय स्थापित करने की योजना के तहत विभिन्न राज्यों में नए स्कूल खोले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 13, मध्य प्रदेश में 11, राजस्थान में 9, ओडिशा में 8 और आंध्र प्रदेश में 8 केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।
इसके अलावा यूपी में 5, उत्तराखंड में 4, छत्तीसगढ़ में 4, हिमाचल में 4, कर्नाटक में 3 और एक अपग्रेड, गुजरात में 3, महाराष्ट्र में 3, झारखंड और तमिलनाडु में 2-2, त्रिपुरा में 2, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, असम और केरल में 1-1।
नवोदय विद्यालय स्थापित करने की योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में 8, तेलंगाना में 7, असम में 6, मणिपुर में 3, बंगाल में 2 और कर्नाटक और महाराष्ट्र में 1-1 नया केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार