Union Bank SO Recruitment 2025: यूनियन बैंक एसओ भर्ती अधिसूचना जारी, 250 पदों के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | August 6, 2025 | 03:39 PM IST | 2 mins read
यूनियन बैंक एसओ भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा/ समूह चर्चा/ आवेदनों की स्क्रीनिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी।
नई दिल्ली: यूनियन बैंक (Union Bank) ने वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यूनियन बैंक एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू है।
मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीए/ एमएमएस/ पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम/ पीजीपीएम/ पीजीडीएम में पूर्णकालिक 2 वर्षीय डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक के पास सार्वजनिक बैंक/ निजी बैंक/ विदेशी बैंक/ ब्रोकिंग फर्म/ सिक्योरिटीज फर्म/ एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में अधिकारी/ प्रबंधकीय भूमिका में वेल्थ मैनेजर से संबंधित न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव हो।
यूनियन बैंक एसओ एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी। हालांकि, ऑफिसर कैडर के पदों पर भर्ती हेतु भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण नहीं है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूनियन बैंक वेल्थ मैनेजर (एसओ) के कुल 250 रिक्त पदों को भरेगा, जिसमें सबसे अधिक 103 पद अनारक्षित (यूआर) कैटेगरी के हैं। इसके अलावा, एससी के 37 पद, एसटी के 18 पद, ओबीसी के 67 पद और ईडब्ल्यूएस के 25 पदों को भरा जाएगा।
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को 177 रुपए तथा अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपए है। यूनियन बैंक एसओ चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा/ समूह चर्चा/ आवेदनों की स्क्रीनिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए यूनियन बैंक की वेबसाइट पर जाएं।
Union Bank Wealth Manager Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूनियन बैंक वेल्थ मैनेजर भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर/भर्ती’ टैब पर विजिट करें।
- वेल्थ मैनेजर पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार