UKSSSC Driving Test Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी ड्राइविंग टेस्ट एडमिट कार्ड sssc.uk.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 14, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी ड्राइविंग टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वाहन चालक और प्रवर्तन चालक भर्ती 2026 के तहत आयोजित होने वाली वाहन चालन दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेएसएसएससी ड्राइविंग टेस्ट 2026 ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड या आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तराखंड वाहन चालन दक्षता परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
आयोग द्वारा 20 जुलाई से यूकेएसएसएससी ड्राइविंग प्रोफिशिएंसी टेस्ट 2026 का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा दिवस के दिन निर्धारित केंद्र पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस व ड्राइविंग लाइसेंस की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी, आधार कार्ड और प्रवेश-पत्र लाना होगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाक, ई-मेल आदि के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।
उत्तराखंड वाहन चालन दक्षता परीक्षा ‘Institute of Driving & Traffic Research (IDTR), Jhajra, Chakrata Road, Dehradun’ में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को उक्त पते पर संबंधित दस्तावेजों के साथ प्रवेश पत्र में दिए गए तिथि व समय पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थी को ड्राइविंग टेस्ट के प्रत्येक इवेंट में शामिल होना अनिवार्य है।
यूकेएसएसएससी ड्राइवर भर्ती 2026 लिखित परीक्षा में सफल कुल 468 कैंडिडेट ही दक्षता परीक्षा के लिए पात्र हैं। यूकेएसएसएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 75 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UKSSSC Driving Proficiency Test 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूकेएसएसएससी ड्राइविंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- यूकेएसएसएससी की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एडमिट कार्ड’ लिंक टैब पर क्लिक करें।
- अब, ड्राइविंग टेस्ट एडमिट कार्ड पर जाएं और विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और कैंडिडेट अपने प्रवेश पत्र जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें