UKSSSC Vacancy 2025: उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचर के 128 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू; वेतन 1,42,400 रुपए तक
Abhay Pratap Singh | September 17, 2025 | 10:52 AM IST | 1 min read
यूकेएसएसएससी एलटी टीचर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा समूग ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) के रिक्त पदों को भरने के लिए 17 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर यूकेएसएसएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्पेशल एजुकेशन में बीएड डिग्री तथा वैध आरसीआई सीआरआर संख्या होनी चाहिए। समावेशी शिक्षा में क्रॉस विकलांगता क्षेत्र में 6 माह का डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, आवेदक ने यूटीईटी-2 या सीटीईटी-2 की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। 1 जुलाई, 2025 तक उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए तथा एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग को 150 रुपए शुल्क देना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 128 पदों को भरा जाएगा, जिसमें गढ़वाल मंडल के 74 पद और कुमाऊं मंडल के 54 पद शामिल हैं।
यूकेएसएसएससी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 18 जनवरी, 2026 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर नोटिफिकेशन 2025 जांच सकते हैं।
UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में उत्तराखंड एलटी टीचर भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| विज्ञापन जारी होने की तिथि | 12 सितंबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 17 सितंबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 7 अक्टूबर, 2025 |
| आवेदन में संशोधन की तिथि | 10 से 12 अक्टूबर, 2025 तक |
| लिखित परीक्षा की प्रोवजिनल तिथि | 18 जनवरी, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा