UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | March 18, 2024 | 09:06 AM IST | 1 min read
यूकेएसएसएससी स्केलर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट के आधार पर ही होगा।
नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र उम्मीदवार आज यानी 18 मार्च से इन रिक्तियों के लिए आयेग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तक है। उम्मीदवार 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र में करेक्शन कर सकते हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इस भर्ती के माध्यम से उत्तराखंड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
UKSSSC Forest Scaler Recruitment 2024 शैक्षणिक योग्यता
यूकेएसएसएससी भर्ती 2024 उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
UKSSSC Forest Scaler Recruitment 2024 Apply Online आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 का भुगतान करना होगा। वहीं अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
Uksssc Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और उसका एक प्रिंट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी