Trusted Source Image

UKSSSC Driver Admit Card 2026: वाहन चालन दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 जुलाई को, 468 उम्मीदवार होंगे शामिल

Santosh Kumar | July 9, 2026 | 12:50 PM IST | 1 min read

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 31 मई,को वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के 75 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की। लिखित परीक्षा के आधार पर, मेरिट सूची 19 जून को जारी की गई।

वाहन चालन दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
वाहन चालन दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ड्राइवर और एनफोर्समेंट ड्राइवर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद ड्राइविंग स्किल टेस्ट की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने जानकारी दी है कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 जुलाई को जारी किए जाएंगे। इस दक्षता परीक्षा में कुल 468 उम्मीदवार शामिल होंगे। वाहन चालन दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 31 मई,को वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के 75 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की। लिखित परीक्षा के आधार पर, मेरिट सूची 19 जून को जारी की गई।

UKSSSC Driver Admit Card 2026: वाहन चालन दक्षता परीक्षा तिथि

ड्राइविंग कौशल परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार वाहन चालन दक्षता परीक्षा के लिए पात्र हैं। आयोग द्वारा जारी डेट के अनुसार, ड्राइविंग कौशल परीक्षा 20 जुलाई से शुरू होने वाली है।

यूकेएसएसएससी वाहन चालन दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 जुलाई से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा की तारीख, समय और स्थान की जानकारी आयोग द्वारा एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।

Also readराजस्थान एलडीसी परीक्षा में गलत तरीके अपनाने के आरोप में केंद्र अधीक्षक सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

UKSSSC Driver Admit Card 2026: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज

जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को वाहन चालन दक्षता परीक्षा के दिन वैध ड्राइविंग लाइसेंस, उसकी स्व-प्रमाणित प्रति, फोटो पहचान पत्र और आयोग द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।

सभी निर्धारित ड्राइविंग इवेंट्स में भाग लेना और तय समय के भीतर हर इवेंट को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications