UKPSC RO ARO Answer Key 2025: यूकेपीएससी आरओ एआरओ आंसर की जारी, 7 अगस्त तक दर्ज कराएं आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | August 1, 2025 | 02:52 PM IST | 1 min read

यूकेपीएससी आरओ एआरओ प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

उत्तराखंड आरओ एआरओ 2024 परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उत्तराखंड आरओ एआरओ 2024 परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल परीक्षा 2024 में समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर यूकेपीएससी आरओ एआरओ आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड आरओ एआरओ प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। कैंडिडेट 1 से 7 अगस्त, 2025 तक शुल्क भुगतान के साथ चुनौती दर्ज करा सकते हैं। यूके आरओ एआरओ आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

आयोग द्वारा समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूकेपीएससी आरओ एआरओ आंसर की 2025 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उत्तराखंड आरओ एआरओ 2024 परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी।

Also readUttarakhand Police Admit Card 2025: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड sssc.uk.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

यूकेपीएससी आरओ एआरओ प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नोटिस में कहा गया कि, ऑब्जेक्शन फीस जमा करने के बाद कोई भी बदलाव नहीं होगा तथा अन्य प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।

आगे कहा गया कि, आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध लिंक के अलावा अन्य किसी ईमेल/ डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्ति तथा अंतिम तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

Uttarakhand RO ARO Answer Key: डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूके आरओ एआरओ आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • आरओ/एआरओ उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराएं।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications