UKPSC PCS Final Result 2024: उत्तराखंड पीसीएस मेंस, इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट psc.uk.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने मार्च-अप्रैल 2026 में हुए इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट के आधार पर पीसीएस-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर चयन सूची देख सकते हैं। प्राप्तांक और कट-ऑफ मार्क्स 3 जून को जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 'उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024' यानी पीसीएस का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और शारीरिक परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर पदवार रिजल्ट जारी किया गया। इस परीक्षा के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची और विस्तृत परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आयोग ने यह भी सूचित किया है कि मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों के अंक और इस परीक्षा के आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स बुधवार, 3 जून 2026 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए संशोधित मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम 1 दिसम्बर 2025 को घोषित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल और पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के लिए 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। इसी अवधि के दौरान पदों की आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड और मेडिकल टेस्ट भी सम्पन्न कराया गया था।
पदों की वरीयता और मेरिट के आधार पर हुआ चयन
लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और शारीरिक-चिकित्सकीय परीक्षण के विभिन्न चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पदों की वरीयता मांगी गई थी। अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराई गई इसी वरीयता और मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों से बनी मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को पदवार चयनित घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल