Saurabh Pandey | April 25, 2026 | 11:40 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) रामनगर कार्यालय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइटों ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर देख और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UK Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.11 रहा। कक्षा 12वीं की परीक्षा में गीतिका पंत (बागेश्वर) और सुशीला मेंदिरत्ता (उधम सिंह नगर) ने 500 में 490 अंक (98 फीसदी) हासिल कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 था।
यूके बोर्ड 12वीं की परीक्षा में आर्यन ने 500 में 489 अंकों (97.80%) के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वंशिका ने 500 में 485 अंक (97.00%) प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यूके बोर्ड 12वीं की टॉपर गीतिका पंत सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की हैं, वहीं सुशीला मेहंदीरत्ता भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर की की हैं, दोनों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक हासिल कर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।
रैंक | उम्मीदवार का नाम | अंक (500 में से) | प्रतिशत | स्कूल/संस्थान का नाम और जिला |
1 | गीतिका पंत | 490 | 98% | सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर |
1 | सुशीला मेहंदीरत्ता | 490 | 98% | भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर |
2 | आर्यन | 489 | 97.80% | एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून |
3 | वंशिका | 485 | 97.00% | सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार |
4 | कशिश शर्मा | 483 | 96.60% | सरस्वती विद्या मंदिर आई सी सेक्टर 2 भेल रानीपुर, हरिद्वार |
4 | तनीषा सी राजा | 483 | 96.60% | सी एच बालचंद सैनी इंटर कॉलेज ढांडेरी रुड़की, हरिद्वार |
4 | नेहा शर्मा | 483 | 96.60% | श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर |
5 | खुशी कांडपाल | 482 | 96.40% | गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कांडा, बागेश्वर |
6 | शिवम मलेथा | 481 | 96.20% | गौरी एम.पी.आई.सी. विजयनगर अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग |
6 | वेदांत पपनोई | 481 | 96.20% | आर्य इंटर कॉलेज देघाट, अल्मोड़ा |
7 | मिस्बा | 480 | 96% | एस ए बी एस पी इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा धरमपुर रुड़की, हरिद्वार |
7 | महक | 480 | 96% | इंटर कॉलेज पोखरीखेत, पौड़ी गढ़वाल |
1. छात्र का नाम
2. रोल नंबर
3. जन्म तिथि
4. विद्यालय का नाम
5. विषयवार अंक
6. छात्र द्वारा प्राप्त कुल अंक
7. श्रेणी
8. उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण