Trusted Source Image

यूजीसी ने जेआरएफ, एसआरएफ, पोस्ट डॉक्टोरल और अन्य योजनाओं के लिए फेलोशिप राशि बढ़ाई

Alok Mishra | October 17, 2023 | 04:00 PM IST | 2 mins read

संशोधित फेलोशिप राशि को 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी किए जाने की मंजूरी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दी।

यूजीसी ने जेआरएफ, एसआरएफ और अन्य के लिए फेलोशिप बढ़ाई (सांकेतिक: फ्रीपिक)
यूजीसी ने जेआरएफ, एसआरएफ और अन्य के लिए फेलोशिप बढ़ाई (सांकेतिक: फ्रीपिक)

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विभिन्न फेलोशिप योजनाओं की फेलोशिप राशि में वृद्धि की है। आयोग ने 20 सितंबर को हुई अपनी 572वीं बैठक में संशोधित फेलोशिप राशि को मंजूरी दे दी। संशोधित फेलोशिप राशि 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। यूजीसी ने कहा कि फेलोशिप की बढ़ी हुई दरें केवल मौजूदा लाभार्थियों के लिए लागू होंगी।

आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 20 सितंबर, 2023 को आयोजित अपनी 572वीं बैठक में यूजीसी फेलोशिप योजनाओं के तहत फेलोशिप राशि की संशोधित दरों पर विचार किया और मंजूरी दी।” इस संशोधन के बाद जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की राशि अब 37,000 रुपये प्रति माह हो गई है, पूर्व में यह पहले दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह थी। वहीं, एसआरएफ फेलोशिप राशि बढ़कर 42,000 रुपये प्रति माह हो गई है जो कि पहले 35,000 रुपये थी।

यूजीसी फ़ेलोशिप: संशोधित राशि

विभिन्न फेलोशिप के अंतर्गत संशोधित फेलोशिप राशि इस प्रकार हैं:

फेलोशिप

वर्तमान फेलोशिप राशि

संशोधित फेलोशिप राशि

विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सीनियर रिसर्च फेलोशिप

जेआरएफ: दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह

एसआरएफ: शेष समय के लिए 35,000 रुपये प्रति माह

जेआरएफ: दो साल के लिए 37,000 रुपये प्रति माह

एसआरएफ: शेष कार्यकाल के लिए 42,000 रुपये प्रति माह

एकल बालिका के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप

जेआरएफ: दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह

एसआरएफ: शेष समय के लिए 35,000 रुपये प्रति माह

जेआरएफ: दो साल के लिए 37,000 रुपये प्रति माह

एसआरएफ: शेष कार्यकाल के लिए 42,000 रुपये प्रति माह

डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप

हायर पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप: 54,000 रुपये प्रति माह (पूरी अवधि)


पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप:

एक वर्ष के लिए 47,000 रुपये प्रति माह

दो साल के लिए 49,000 रुपये प्रति माह

तीन साल तक 54,000 रुपये प्रति माह

हायर पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप: 67,000 रुपये प्रति माह (पूरी अवधि)


पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप:

एक वर्ष के लिए 58,000 रुपये प्रति माह

दो साल के लिए 61,000 रुपये प्रति माह

तीन साल तक 67,000 रुपये प्रति माह

महिलाओं के लिए पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप

एससी, एसटी के लिए पीडीएफ

एस. राधाकृष्णन पीडीएफ

एक वर्ष के लिए 47,000 रुपये प्रति माह

दो साल के लिए 49,000 रुपये प्रति माह

तीन साल के बाद 54,000 रुपये प्रति माह

एक वर्ष के लिए 58,000 रुपये प्रति माह

दो साल के लिए 61,000 रुपये प्रति माह

तीन साल के बाद 67,000 रुपये प्रति माह

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications