UGC NET Correction Window 2024: यूजीसी नेट आवेदन करेक्शन विंडो आज से शुरू, 23 मई तक सुधार का मौका
Saurabh Pandey | May 21, 2024 | 11:52 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र सुधार विंडो आज यानी 21 मई से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर सक्रिय हो गई है। यूजीसी नेट जून 2024 आवेदन पत्र सफलतापूर्क जमा कर चुके पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 23 मई तक वांछित सुधार कर सकते हैं।
यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए अंतिम तिथि 20 मई 2024 तक थी है। इससे पहले पंजीकरण की आखिरी तारीख 19 मई तक थी।
UGC NET 2024: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को 181 शहरों में परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट प्रवेश परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करेंगे, उन्हें यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
Also read इग्नू जुलाई 2024 सत्र में सीओई के माध्यम से विभिन्न विषयों में नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा, देखें डिटेल्स
ugcnet.nta.ac.in: परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी। परीक्षा ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
UGC NET Correction Window 2024: आवेदन सुधार का तरीका
- सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट जून 2024 आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करें औरआवेदन पत्र में वांछित सुधार करें।
- आवेदन पत्र में चेंज सेव करें और फॉर्म सबमिट करें।
- यूजीसी नेट जून 2024 आवेदन सुधार करने के बाद एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच