UGC NET City Intimation Slip 2024: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 27 अगस्त की परीक्षा तिथि के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | August 21, 2024 | 08:35 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा आज यानी 21 अगस्त से 4 सितंबर तक 83 विषयों के लिए प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 27 अगस्त 2024 को होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट शहर सूचना पर्ची 2024 की जांच कर सकते हैं।
यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही 27 अगस्त की यूजीसी नेट परीक्षा तिथि के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट सिटी स्लिप सत्यापित करने की भी सलाह दी गई है। बताया गया कि, यदि शहर सूचना पर्ची में फोटो और हस्ताक्षर सही नहीं है तो उम्मीदवारों को इसे फिर से डाउनलोड करना चाहिए। आवेदक नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीए 21 अगस्त से 4 सितंबर तक भारत के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें 83 विषय शामिल होंगे। एनटीए ने 4 सितंबर तक की सभी परीक्षा तिथियों के लिए यूजीसी नेट शहर सूचना पर्ची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।
बता दें कि, 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा कृष्ण जन्माष्टमी के कारण स्थगित कर दी गई थी। जिसका आयोजन अब 27 अगस्त को किया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
UGC NET City Slip 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट 2024 की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब, UGC NET 2024 सूचना पर्ची आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच