LiveTrusted Source Image

UGC NET Answer Key 2026 Live: इसी हफ्ते आएगी आंसर-की', NTA की वेबसाइट पर कभी भी एक्टिव हो सकता है लिंक!

Saurabh Pandey | August 13, 2026 | 11:53 AM IST | 1 min read

एनटीए के नोटिस के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 15 अगस्त 2026 से पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट आंसर की 2026 जारी करेगी।

एनटीए के अनुसार, आंसर की चैलेंज लिंक के जरिए जताई गई आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों का एक पैनल करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनटीए के अनुसार, आंसर की चैलेंज लिंक के जरिए जताई गई आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों का एक पैनल करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही यूजीसी नेट 2026 की आंसर की जारी किए जाने की उम्मीद है। 10 अगस्त को जारी एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एनटीए इसी हफ्ते अपने आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र जारी करेगा।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर UGC NET आंसर की डाउनलोड करने का लिंक देख सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की देखने के लिए, उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।

ugc net answer key 2026: आंसर की चैलेंज शुल्क

यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यदि उसमें कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो वे उसके खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को चुनौती दी गई हर आंसर की के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

एनटीए ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि उम्मीदवार तय समय-सीमा के अंदर प्रोविजनल आंसर की देख सकेंगे और उन पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के समय विस्तृत निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

UGC NET June 2026 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइ ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "UGC NET June 2026 Provisional Answer Key" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
  4. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी।
  5. अब इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Also read DU PG Spot Round 2 Schedule 2026: डीयू पीजी एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड 2 का शेड्यूल जारी, 14 अगस्त से आवेदन

ugc net answer key 2026: परीक्षा तिथि

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून 2026 तक आयोजित की गई थी और री-टेस्ट 5 जुलाई 2026 को हुआ था। रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने मार्क किए गए जवाब देख सकते हैं, उपलब्ध डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं और रिजल्ट आने से पहले अपना संभावित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

उम्मीदवार यूजीसी नेट आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इससे वे आसानी से अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी मिलेगा।

August 13, 2026 | 11:53 AM IST

ugc net answer key 2026: परीक्षा तिथि

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून 2026 तक आयोजित की गई थी और री-टेस्ट 5 जुलाई 2026 को हुआ था। रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने मार्क किए गए जवाब देख सकते हैं, उपलब्ध डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं और रिजल्ट आने से पहले अपना संभावित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं।

August 13, 2026 | 11:18 AM IST

UGC NET June 2026 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइ ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "UGC NET June 2026 Provisional Answer Key" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
  4. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी।
  5. अब इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

August 13, 2026 | 10:58 AM IST

यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की कब आएगी?

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह यानी 15 अगस्त से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की घोषणा की गई है। उम्मीदवार अपनी रिस्पांस शीट और उत्तर कुंजी NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications