UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट उत्तर कुंजी के विरुद्ध चुनौती दर्ज कराने का अंतिम मौका आज, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | September 9, 2024 | 10:19 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 7 सितंबर से 9 सितंबर तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 आपत्ति विंडो आज यानी 9 सितंबर को बंद कर दी जाएगी। यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2024 के विरुद्ध चुनौती दर्ज कराने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना अभ्यावेदन जमा कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क के रूप में 200 रुपये का शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अधिसूचना में कहा कि, “प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई मोड के माध्यम से 09 सितंबर 2024 रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। प्रसंस्करण शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौतियों को किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए यूजीसी नेट परीक्षा साल दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 18 जून को आयोजित होनी थी, लेकिन पेपर लीक के चलते एनटीए की ओर से 19 जून को रद्द कर दिया गया था।
Also read Rural Development Fellowship: एसबीआई फाउंडेशन ने ‘ग्रामीण विकास’ के लिए फेलोशिप की घोषणा की
संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर एनटीए यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2024 और यूजीसी नेट 2024 परिणाम की घोषणा करेगा। यूजीसी नेट 2024 अंकन योजना के अनुसार, पेपर-1 और पेपर-2 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2-2 अंक दिए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित परीक्षाओं के लिए रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ प्रोविजनल यूजीसी नेट उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र 7 सितंबर को जारी कर दिया। एनटीए ने देश भर के विभिन्न शहरों में 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की।
UGC NET Answer Key 2024 Objection Window: आपत्तियां कैसे दर्ज कराएं?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालनक करके जल्द से जल्द आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर जाकर विजिट करें।
- लेटेस्ट सेक्शन में ‘आंसर की चैलेंज’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विविरण जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- फिर, चुनौती दर्ज कराने वाले प्रश्न का चयन करें।
- इसके बाद चुनौती शुल्क का भुगतान करें और आपत्ति दर्ज कराएं।
- आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
अगली खबर
]JEECUP 2024: जीकप काउंसलिंग राउंड 6 सीट आवंटन परिणाम jeecup.admissions.nic.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
जेईईसीयूपी (JEECUP) उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हर साल यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार