UGC NET 2024 Exam: राजस्थान के एग्जाम सेंटर में तकनीकी खामी के चलते 27 अगस्त की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित
Santosh Kumar | August 27, 2024 | 03:13 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि एनटीए परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 27 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि राजस्थान के एक केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एजेंसी ने कहा है कि जयपुर के शंकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया, कूकस पर आयोजित होने वाली परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
एजेंसी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी-41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने उपर्युक्त केंद्र पर आवंटित सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है।
NTA UGC NET 2024: पुनर्निर्धारित परीक्षा की तिथि
एनटीए परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "27 अगस्त 2024 (शिफ्ट- I) को सीबीटी मोड में होने वाली यूजीसी नेट जून 2024 (पुनर्निर्धारित) परीक्षा शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसपी -41, रीको इंडस्ट्रियल एरिया, कूकस, नेशनल हाईवे 11 सी, कूकस, जयपुर, राजस्थान में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण नहीं हो सकी।"
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। अगर उम्मीदवार को यूजीसी-नेट जून 2024 से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
UGC NET 2024 Admit Card: आगामी परीक्षा के लिए जारी
इससे पहले एनटीए ने 27, 28, 29 और 30 अगस्त को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर किया। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजीकृत उम्मीदवारों को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 26 अगस्त को होने वाली परीक्षा को जन्माष्टमी के त्योहार के कारण 27 अगस्त को पुनर्निर्धारित किया गया था। यूजीसी नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए पुनर्निर्धारित की जा रही है।
अगली खबर
]JNU Protest: जेएनयू में 17 दिनों बाद भूख हड़ताल खत्म; प्रशासन ने मानीं छात्र संघ की प्रमुख मांगें
जेएनयू छात्र संघ ने अपने बयान में कहा, "भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की बिगड़ती सेहत के कारण हमने भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि हमारा संघर्ष अभी भी जारी है।"
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल