UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: यूको बैंक में अपरेंटिस के 530 पदों पर भर्ती, स्नातक पास युवा करें आवेदन

Saurabh Pandey | October 15, 2026 | 10:53 AM IST | 1 min read

यूको बैंक में अपरेंटिस के 530 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले स्नातक पास युवा इन रिक्तियों के लिए आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सभी पात्र आवेदक, जिन्होंने परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें BFSI सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से सूचना प्राप्त होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : यूको बैंक ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 530 अप्रेंटिस पदों के लिए 'यूको बैंक अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026' जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

यूको बैंक अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का स्नातक परिणाम 1 अप्रैल 2022 को या उसके बाद घोषित हुआ होना चाहिए।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
कुल शुल्क
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवार
200 रुपये + जीएसटी
बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD) उम्मीदवार
200 रुपये + जीएसटी
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - पुरुष उम्मीदवार
800 रुपये + जीएसटी
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - महिला / ट्रांसजेंडर उम्मीदवार
600 रुपये + जीएसटी

Also read UPCISB Admit Card 2026: यूपीसीआईएसबी एडमिट कार्ड विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
परीक्षा का माध्यम
सामान्य/वित्तीय जागरूकता
25
25
अंग्रेजी/हिंदी
सामान्य अंग्रेजी
25
25
अंग्रेजी/हिंदी
रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड
25
25
अंग्रेजी/हिंदी
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
25
25
अंग्रेजी/हिंदी
कुल
100
100
अंग्रेजी/हिंदी
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]