UCEED, CEED 2026 Registration: यूसीड, सीड पंजीकरण की तिथि 5 नवंबर तक बढ़ी; पात्रता, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 4, 2025 | 03:17 PM IST | 2 mins read
यूसीड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए और सीड प्रवेश परीक्षा का आयोजन मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) कार्यक्रम में दाखिले के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2026 और कॉमन एंट्रेंस एग्जामन फॉर डिजाइन (CEED) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, विलंब शुल्क के बिना आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी।
अभ्यर्थी यूसीड 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और सीड 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूसीईईडी 2026 और सीईईडी 2026 के लिए 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करने की आखिरी तिथि 10 नवंबर, 2025 है।
Design Entrance Exam Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
- UCEED Eligibility Criteria 2026 - कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा वर्ष 2025 में उत्तीर्ण या वर्ष 2026 में पहली बार उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी यूसीड 2026 में शामिल होने के पात्र हैं।
- CEED Eligibility Criteria 2026 - तीन वर्षीय स्नातक डिग्री/ डिप्लोमा/ स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम (10+2 स्तर के बाद) पूरा कर लिया हो या जुलाई 2026 तक अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले या जुलाई 2026 तक जीडी आर्ट्स डिप्लोमा कार्यक्रम (10+5 स्तर) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
यूसीड 2026 रजिस्ट्रेशन फीस और सीड 2026 रजिस्ट्रेशन फीस एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी व सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 2,000 रुपए तथा अन्य के लिए 4,000 रुपए है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन 18 जनवरी, 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।
यूसीड परीक्षा बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए और सीड परीक्षा मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) कार्यक्रम में दाखिले के लिए किया जाता है। डिजाइन प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 2 जनवरी, 2026 को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के UCEED 2026 या CEED 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UCEED, CEED Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके UCEED 2026 और CEED 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- UCEED 2026/ CEED 2026 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण कराने करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अभ्यर्थी प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें