UCEED 2024 Exam Analysis: यूसीईईडी परीक्षा 2024 छात्रों की सकारात्मक प्रतिक्रिया, कट-ऑफ ऊंची रहने की संभावना
Santosh Kumar | January 21, 2024 | 04:59 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार परीक्षा के नतीजों को लेकर काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा आसान थी और कट-ऑफ ऊंची रहेगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने आज यानी 21 जनवरी को UCEED और CEED 2024 परीक्षाएं आयोजित कीं। यूसीईईडी परीक्षा 2024 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। जिस पर अब परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की शुरुआती प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
उम्मीदवार परीक्षा के नतीजों को लेकर काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा आसान थी और कट-ऑफ ऊंची रहेगी। यूसीईईडी 2024 परीक्षा विश्लेषण (UCEED 2024 Exam Analysis) के अनुसार, प्रश्न कुछ हद तक पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के समान थे। ऐसे में जिन छात्रों ने आज यूसीईईडी 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, उन्हें पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम लगा।
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। जिन लोगों ने पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास किया है, वे UCEED 2024 में अच्छे स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं। यूसीईईडी 2024 को दो भागों में विभाजित किया गया था- भाग ए और भाग बी।
भाग ए में 14 संख्यात्मक प्रश्न (NAT), 15 बहु-चयन-प्रश्न (MSQ) और 28 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल थे। अभ्यर्थियों को पार्ट ए दो घंटे में पूरा करना था। पार्ट ए कुल 200 अंकों का था। भाग बी में छात्रों की ड्राइंग और डिज़ाइन योग्यता कौशल का मूल्यांकन करने के लिए 2 प्रश्न शामिल थे। पार्ट बी में 100 अंक थे और छात्रों के पास सेक्शन को पूरा करने के लिए 1 घंटे का समय था।
बता दें कि यूसीईईडी परीक्षा 2024 (UCEED 2024 Exam) ड्राफ्ट उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की जाएगी। आईआईटी बॉम्बे 8 मार्च को यूसीईईडी 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। परिणाम uceed.iitb.ac.in पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। अपने परिणामों (UCEED 2024 Exam Result) की जांच करने के लिए, उम्मीदवार को अपने उम्मीदवार क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल