Saurabh Pandey | October 3, 2025 | 01:06 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोडकर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई) ने उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है। कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोडकर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के कंपार्टमेंट परिणाम 2025 ऑनलाइन घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
Uttarakhand Board Compartment Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
उत्तराखण्ड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2025 19 अप्रैल को जारी किया गया था। यूके बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 90.77 फीसदी विद्यार्थी और 12वीं की परीक्षा में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 88.20% और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.25% दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं और परिणाम 19 अप्रैल, 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किया गया। वहीं यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट 2025 परीक्षाएं 4 अगस्त से 11 अगस्त, 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राष्ट्रनीति’ नामक अध्याय को पहली कक्षा से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों में नागरिक जागरूकता, नैतिक शासन और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।
Santosh Kumar