Delhi School Bomb Threats: दिल्ली के 2 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी
Press Trust of India | February 23, 2026 | 01:14 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने कहा, ''धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के दो स्कूल को सोमवार को ईमेल से बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की सूचना दोनों स्कूल के प्रशासन ने सुबह अधिकारियों को दी।
अधिकारी ने कहा, ''धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली। परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।''
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया।
अधिकारी ने कहा, ''हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।'' उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है।
अगली खबर
]Delhi EWS Admission 2026-27: दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, लास्ट डेट 16 मार्च, जानें प्रोसेस
आरटीई एक्ट के तहत नर्सरी, केजी, और क्लास 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 16 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर एक्टिव रहेगी। आवेदन प्रोसेस फ्री है, जिसमें कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के जरिए सिलेक्शन होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार