एससी छात्रों के लिए 'टॉप क्लास स्कॉलरशिप' योजना, 12वीं के बाद फ्री पढ़ाई के साथ मिलेगा शैक्षणिक भत्ता
Saurabh Pandey | October 23, 2026 | 08:54 AM IST | 2 mins read
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के बीच वित्तीय सहायता प्रदान करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह योजना 12वीं कक्षा से आगे की पढ़ाई के लिए अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों को कवर करेगी।
नई दिल्ली : देश के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का सपना देख रहे अनुसूचित जाति (SC) के मेधावी छात्रों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 'टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम के तहत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत आईआईटी, आईआईएम, एम्स और एनएलयू जैसे देश के बड़े संस्थानों में प्रवेश लेने वाले पात्र छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च अब सरकार उठाएगी।
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करके, उनके बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह योजना 12वीं कक्षा के बाद की पढ़ाई करने वाले एससी छात्रों के लिए है। यह योजना उन सभी संस्थानों में लागू होगी, जिन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 से 2025-26 के लिए अधिसूचित किया गया है।
Top Class Scholarship Schemes 2026: सरकार भरेगी पूरी ट्यूशन फीस
मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेने वाले एससी वर्ग के छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस का खर्च सरकार उठाएगी। निजी संस्थानों के लिए यह सीमा अधिकतम 2 लाख प्रति वर्ष तय की गई है। छात्रवृत्ति की राशि छात्र द्वारा प्रवेश लेने और कक्षाएं शुरू होने के तुरंत बाद दी जाएगी। ट्यूशन फीस और शैक्षणिक भत्ते की राशि केंद्र सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। पैसा खाते में आने के बाद छात्रों को 1 महीने के भीतर अपने संस्थान में फीस जमा करना अनिवार्य होगा।
Top Class Scholarship for SC students 2026: शैक्षणिक भत्ता
छात्रों को रहने का खर्च, किताबें, स्टेशनरी, और लैपटॉप/कंप्यूटर आदि खरीदने के लिए पहले वर्ष में 86,000 रुपये मिलेंगे। आगे के प्रत्येक वर्ष में 41,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का पूरा खर्च सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा उठाया जाएगा।
Also read IBPS SO Prelims Score Card 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी
संस्थानों का चयन और स्लॉट आवंटन
इस योजना के अंतर्गत देश के प्रमुख संस्थान जैसे IITs, IIMs, NITs, AIIMS, NLUs, NIFTs और केंद्र सरकार के अन्य प्रमुख संस्थान शामिल हैं। वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए कुल 21,500 छात्रवृत्तियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें वर्ष 2025-26 के लिए 1,900 नई सीटें आवंटित की गई हैं।
Top Class Scholarship for SC students 2026: पात्रता और आवेदन शर्तें
इस योजना का लाभ उन एससी छात्रों को मिलेगा जिनके परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक है और जिन्होंने अधिसूचित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है। यदि किसी संस्थान में पात्र छात्रों की संख्या आवंटित सीटों से अधिक होती है, तो छात्रवृत्ति का चयन प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
Top Class Scholarship Schemes 2026: एससी छात्राओं के लिए सीटें आरक्षित
इस योजना के तहत 30% सीटें पात्र एससी छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त, एक परिवार के अधिकतम 2 बच्चों (भाई-बहनों) को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार