Maharashtra News: महाराष्ट्र में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Press Trust of India | August 21, 2024 | 07:19 PM IST | 1 min read
यह मामला मुंबई के निकट बदलापुर में दो छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच सामने आई है।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बदलापुर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अकोला के एक स्कूल से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का नया मामला सामने आया है। यहां जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर 6 छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिले के सरकारी स्कूल के 47 वर्षीय शिक्षक को छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी वैष्णवी ने बताया कि आरोपी शिक्षक प्रमोद सरदार को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। स्कूल की कुछ छात्राओं ने बाल कल्याण समिति के टोल फ्री नंबर पर फोन कर शिकायत की थी कि सरदार उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर यौन उत्पीड़न कर रहा है।
समिति के सदस्य मंगलवार (20 अगस्त) सुबह स्कूल पहुंचे और कुछ लड़कियों से बात की, जिसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारी ने उरल थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि 6 छात्राओं ने आरोप लगाया है कि सरदार पिछले 4 महीने से अश्लील वीडियो दिखाकर उनका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
यह मामला मुंबई के पास बदलापुर में 2 छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में जारी बड़े प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बदलापुर में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यौन शोषण के आरोपियों पर 'रेप के प्रयास' का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
अगली खबर
]Maharashtra News: यौन शोषण मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच बदलापुर में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चियों के यौन शोषण के खिलाफ बदलापुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साई भीड़ के पथराव में दो अधिकारियों सहित कम से कम 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच