SET Result 2024: सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट आज set-test.org होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 22, 2024 | 01:00 PM IST | 1 min read
सिम्बायोसिस रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे सीईटी आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड) यूनिवर्सिटी द्वारा आज यानी 22 मई को सीईटी 2024 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। सिम्बायोसिस प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org पर जाकर सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
सिम्बायोसिस परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे SET आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। शेड्यूल के अनुसार, सीईटी परीक्षा टेस्ट-1 का आयोजन 5 मई को किया गया था, जबकि सीईटी एग्जाम टेस्ट-2 11 मई को आयोजित किया गया था।
SET रिजल्ट 2024 में उम्मीदवार का नाम, अंक, कैटेगरी, उत्तीर्ण प्रतिशत, मेरिट/रैंक सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। कैंडिडेट को एसईटी स्कोरकार्ड 2024 में दिए गए विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर छात्र अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
SET परीक्षा बीबीए, बीबीए (मीडिया प्रबंधन), बीसीए, बीबीए (सूचना प्रौद्योगिकी), बीए (मास कम्युनिकेशन), बीएससी (अर्थशास्त्र), बीएससी (एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स एंड डेटा साइंस), बीबीए (डुअल डिग्री, ऑनर्स/ रिसर्च ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
SET परिणाम 2024 में सफल कैंडिडेट पर्सनल इंस्ट्रेक्शन एंड राइटिंग एबिलिटी टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बता दें कि, मेरिट सूची और प्रतीक्षा सूची के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
SET Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद सिम्बायोसिस प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :
- ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org पर विजिट करें।
- SET रिजल्ट 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- SET आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- सीईटी परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल