Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 05:41 PM IST | 2 mins read
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 'सीनियर पर्सनल असिस्टेंट' (ग्रुप 'बी') पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 है।
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रजिस्ट्री को भेजने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई श्रेणी को बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
Supreme Court Recruitment 2026:आयु सीमा
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए 1 अक्टूबर 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के विभागीय कर्मचारियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं होगी।
Supreme Court Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
सुप्रीम कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट की गति और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड के साथ कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना आवश्यक है।
Supreme Court Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, एक्स-सर्विसमैन, PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये (प्लस बैंक चार्ज) है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल यूको बैंक के ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
Supreme Court SPA Exam 2026: परीक्षा तिथि
सुप्रीम कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा 7 दिसंबर 2026 को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इसकी उत्तर कुंजी 8 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी, जिस पर 8 और 9 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट दिल्ली/एनसीआर में आयोजित किए जाएंगे, जबकि इंटरव्यू ऑनलाइन या फिजिकल रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
Supreme Court Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट - 100 अंकों की इस बहुविकल्पीय परीक्षा के लिए 1.5 घंटे का समय मिलेगा। इसमें जनरल इंग्लिश (25 प्रश्न), जनरल नॉलेज (25 प्रश्न), भारतीय संविधान में न्यायपालिका से संबंधित प्रावधान (25 प्रश्न), सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013 (15 प्रश्न) और कंप्यूटर ज्ञान (10 प्रश्न) से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट - 110 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से 7 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा, जिसे कंप्यूटर पर ट्रांसक्राइब करने के लिए 45 मिनट मिलेंगे (अधिकतम 5% गलतियां स्वीकार्य होंगी)।
- कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट - अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट होगा।
- इंटरव्यू - यह चरण 30 अंकों का होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार