Delhi University News: दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी में प्रवेश पत्र नहीं देने पर छात्रों ने किया हंगामा
Press Trust of India | May 27, 2025 | 04:06 PM IST | 1 min read
व्यवधान के कारण परीक्षा दो घंटे देरी से शुरू हुई। जिन छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं दिए गए, वे एबीवीपी और एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता थे।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विधि संकाय में कम उपस्थिति के कारण लगभग 150 छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र देने से इनकार किए जाने के बाद मंगलवार (27 मई) को तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
देर रात छात्रों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर परीक्षा विभाग में तोड़फोड़ किए जाने से स्थिति और बिगड़ गई। सुबह उन छात्रों ने परीक्षा केंद्र को ताला लगा दिया और कहा, ‘‘अगर हम परीक्षा में नहीं बैठ सकते तो कोई भी नहीं बैठेगा।’’
इस पूरी घटना के चलते हुए व्यवधान के कारण सुबह साढ़े नौ बजे निर्धारित परीक्षा दो घंटे विलंब से शुरू हुई। जिन्हें प्रवेश पत्र दिए जाने से मना किया गया वे एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों संगठनों के छात्र नेता है।
बाद में प्रशासन ने हस्तक्षेप कर ताला तोड़कर परीक्षा कराई और जिन छात्रों के पास एडमिट कार्ड नहीं थे, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। डीयू के विधि संकाय की परीक्षा रोके जाने के संबंध में अधिक जानकारी अभी आएंगी।
अगली खबर
]IIT Mandi Admission 2025: आईआईटी मंडी ने इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जून तक बढ़ाई
आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम दो डिग्रियां 1- बीबीए इन एनालिटिक्स (ऑनर्स) और 2- एमबीए इन डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DS&AI) प्रदान करता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच