SSC Stenographer Result 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी रिजल्ट जारी, पासिंग मार्क्स, कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | November 28, 2025 | 10:53 PM IST | 2 mins read
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यर्थियों से प्राप्त अभ्यावेदनों की सावधानीपूर्वक जांच की गई है और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले, आवश्यकतानुसार उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया है।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब यह चेक सकते हैं कि क्या उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण स्टेनोग्राफी में स्किल टेस्ट के लिए चुना गया है। परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी और आयोग ने विभिन्न सत्रों में प्रदर्शन के मूल्यांकन में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अंकों को नॉर्मलाइज्ड किया है।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यर्थियों से प्राप्त अभ्यावेदनों की सावधानीपूर्वक जांच की गई है और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले, आवश्यकतानुसार उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया है। मूल्यांकन के लिए अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग किया गया है। योग्य/अयोग्य अभ्यर्थियों की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
SSC Stenographer Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "रिजल्ट" सेक्शन चुनें।
- "स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
- यदि आपका रोल नंबर दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
- अब रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
SSC Stenographer Result 2025: क्वालीफाइड उम्मीदवारों की संख्या
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, 8624 उम्मीदवारों ने स्किल टेस्ट में बैठने के लिए अंतरिम रूप से अर्हता प्राप्त की है और 22456 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के पद के लिए स्किल टेस्ट में बैठने के लिए अर्हता प्राप्त की है।
SSC Stenographer Result 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिकों सहित अन्य सभी श्रेणियों के लिए क्वालीफाइंग अंक न्यूनतम 20 प्रतिशत है।
SSC Stenographer Result 2025: ग्रेड 'सी कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक
|
कैटेगरी
|
कट-ऑफ अंक
|
उपलब्ध अभ्यर्थी
|
|---|---|---|
|
एससी
|
135.44087
|
1219
|
|
एसटी
|
120.37748
|
766
|
|
ओबीसी
|
141.77465
|
2620
|
|
ईडब्ल्यूएस
|
137.83071
|
1468
|
|
अनारक्षित
|
142.42577
|
2187
|
|
ओएच
|
119.93641
|
108
|
|
एचएच
|
73.62062
|
100
|
|
वीएच
|
95.27935
|
156
|
|
Others-PWD
|
–
|
–
|
|
कुल
|
–
|
8624
|
SSC Stenographer Result 2025: ग्रेड 'डी कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक
|
कैटेगरी
|
कट-ऑफ अंक
|
उपलब्ध अभ्यर्थी
|
|---|---|---|
|
एससी
|
117.77426
|
4398
|
|
एसटी
|
105.75225
|
1740
|
|
ओबीसी
|
129.22305
|
7368
|
|
ईडब्ल्यूएस
|
125.13310
|
3434
|
|
अनारक्षित
|
132.30789
|
4299**
|
|
ईएसए
|
40.27012
|
418
|
|
ओएच
|
107.44537
|
242
|
|
एचएच
|
40.20009
|
203
|
|
वीएच
|
80.23427
|
234
|
|
Others-PWD
|
51.94828
|
120
|
|
कुल
|
–
|
22456
|
SSC Stenographer Result 2025: स्किल टेस्ट डेट जल्द
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी स्किल टेस्ट का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर यथासमय उपलब्ध करा दिया जाएगा।
SSC Stenographer Result 2025: परीक्षा कब हुई थी?
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 6, 7, 8 और 11 अगस्त, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कई पालियों में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा