SSC Stenographer Final Result 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी फाइनल मार्क्स ssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 16, 2025 | 10:35 AM IST | 1 min read
वे सभी अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हुए हैं और अपने अंक देखना चाहते हैं, वे स्कोरकार्ड/अंक डाउनलोड कर सकते हैं तथा उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा के रिजल्ट 2024 का फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा-2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक भी 14 अगस्त से 13 सितंबर, 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अंक प्राप्त कर सकते हैं।
वे सभी अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हुए हैं और अपने अंक देखना चाहते हैं, वे स्कोरकार्ड/अंक डाउनलोड कर सकते हैं तथा उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
SSC Stenographer Final Marks: डाउनलोड का तरीका
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद आपके अंक प्रदर्शित हो जाएंगे।
- अपना अंक चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- फाइनल अंकों की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SSC Stenographer Final Marks: परीक्षा विवरण
एसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल परिणाम 11 जुलाई, 2025 को घोषित किया गया था, जबकि परीक्षा 5 मार्च, 2025 को आयोजित की गई थी। इस परिणाम में, कुल 9345 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के पद के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया था और 26610 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के पद के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया था।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के पद के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में 6728 उम्मीदवार और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के पद के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में 18646 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा