SSC Stenographer 2025 City Slip: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती ग्रेड सी, डी सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें
Santosh Kumar | July 31, 2025 | 06:05 PM IST | 1 min read
सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है, जहां #SSCVendorFailure और #SSCReforms जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 सिटी स्लिप उन उम्मीदवारों के लिए है जो 1590 रिक्तियों के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में शामिल होने वाले हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 सीबीई 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ग्रेड 'सी' के 230 और ग्रेड 'डी' के 1360 रिक्त पद भरे जाएंगे। सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी दी गई है।
SSC Stenographer 2025: स्क्राइब का विवरण जमा करें
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड के साथ ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने स्क्राइब का विकल्प चुना है, उन्हें 2 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक वेबसाइट पर स्क्राइब का विवरण दर्ज करना होगा।
स्क्राइब का पंजीकरण केवल परीक्षा शहर का विवरण उपलब्ध होने पर ही किया जाएगा। स्क्राइब के लिए प्रवेश प्रमाणपत्र और प्रवेश पास स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा से 2-3 दिन पहले वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
प्रवेश प्रमाण पत्र की प्रति साथ लाएं
प्रवेश पास लॉगिन करके प्राप्त किया जा सकता है। इससे संबंधित पूरी जानकारी 8 जनवरी को जारी नोटिस में दी गई है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से प्रवेश प्रमाण पत्र लिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी इसकी एक प्रति पहले से अपने पास रख लें।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती परीक्षा से पहले ही 21 जुलाई 2025 को जारी सामान्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, जो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार