SSC Constable Exam 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें कब-कौन सी परीक्षा
Saurabh Pandey | November 28, 2025 | 02:35 PM IST | 1 min read
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों के लिए 5,069 और महिलाओं के लिए 2,496 रिक्तियां हैं, यानी कुल 7,565 पद। इनमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल-एग्जिक्यूटिव के पद शामिल हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथियों 2025 की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा 16 दिसंबर, 2025 से 22 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
SSC Constable Exam 2025: सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती की शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं प्रवेश पत्र प्रत्येक क्षेत्र के लिए परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई पालियों में आयोजित की जाएगी।
delhi police constable exam date 2025: परीक्षा शेड्यूल
|
परीक्षा का नाम
|
परीक्षा की तिथि
|
|---|---|
|
कांस्टेबल(ड्राइवर)-पुरुष, दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025
|
16 एवं 17 दिसंबर 2025
|
|
कांस्टेबल(एग्जिक्यूटिव) पुरुष एवं महिला, दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025
|
18 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026
|
|
हेड कांस्टेबल(मिनिस्टीरियल), दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025
|
07 से 12 जनवरी 2026
|
|
हेड कांस्टेबल(AWO/TPO), दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025
|
15 से 22 जनवरी 2026
|
delhi police exam date 2025: परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 तिथियों की सूचना पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार तिथियां देख सकते हैं।
- अब पेज को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार