SSC Recruitment 2024: एसएससी करेगा 2,049 पदों पर भर्तियां, अधिसूचना जारी, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
Santosh Kumar | February 27, 2024 | 11:53 AM IST | 2 mins read
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी ने इन पदों के लिए आवेदन विंडो 26 फरवरी से खोली है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख 18 मार्च है।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2,049 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर पर विभिन्न चयन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं और आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
चयन पदों की इस भर्ती के लिए एसएससी सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम किया जा सकता है।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी ने इन पदों के लिए आवेदन विंडो 26 फरवरी से खोली है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख 18 मार्च है। उम्मीदवार 19 मार्च (रात 11 बजे) तक ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 22 मार्च से 24 मार्च, 2024 तक खुलेगी।
बता दें कि एसएससी पहली बार आवेदन पत्र को संपादित करने और दोबारा सबमिट करने के लिए सुधार शुल्क के रूप में 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये लेगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर उनके लिंग और श्रेणियों की परवाह किए बिना लागू होंगे।\
SSC Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
एसएससी भर्ती 2024 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- Homepage पर Quick Links अनुभाग में Apply पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, आवेदन लिंक "Selection Posts Examination 2024" पर क्लिक करें।
- एक और वेबपेज खुलेगा, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें या नए यूजर हैं तो खुद को पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- आवेदन पत्र भरने के साथ आगे बढ़ें और पूछे गए अनुसार दस्तावेज़ अपलोड करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें लें।
SSC Selection Posts 2024: परीक्षा पैटर्न
एसएससी 6 से 8 मई तक अस्थायी रूप से परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे। छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे विभिन्न श्रेणियों के पदों और भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी अधिसूचना देखें।
अगली खबर
]UGC NET December 2023: यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट, जेआरएफ लेटर ugcnet.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट के लिए क्वालीफाई किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ई-सर्टिफिकेट या जेआरएफ लेटर प्राप्त कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी