SSC MTS Answer Key 2026: एसएससी एमटीएस, हवलदार उत्तर कुंजी पर कल तक दर्ज करें आपत्ति, शुल्क और प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 5, 2026 | 05:04 PM IST | 2 mins read
एसएससी एमटीएस आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कल मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 6 मार्च (शाम 6:00 बजे) तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी एमटीएस आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसएससी एमटीएस हवलदार टेंटिटेटिव आंसर की 2026 3 मार्च को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो लिंक भी इसी दिन सक्रिय की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा।
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “06.03.2026 को शाम 06:00 बजे के बाद मिले रिप्रेजेंटेशन पर किसी भी हालत में विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, किसी अन्य माध्यम से जमा किए गए चैलेंज पर विचार नहीं किया जाएगा।”
आगे कहा गया कि, सेव किया गया क्वेश्चन पेपर सिर्फ पर्सनल इस्तेमाल और सेल्फ-एनालिसिस के लिए होगा। ऊपर बताई गई टाइम लिमिट के बाद टेंटेटिव आंसर की/ रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं होंगी। एसएससी एमटीएस हलवलदार 2025 परीक्षा 4 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। एसएससी एमटीएस हवलदार फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट एसएससी एमटीएस आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एसएससी ने एमटीएस हवलदार परीक्षा 2025 के लिए कुल 7,948 रिक्तियां (संशोधित) घोषित की हैं। इस भर्ती के तहत 6,810 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और 1,138 पद हवलदार (CBIC और CBN में) के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
SSC MTS Answer Key 2026 Objection Window: आपत्तियां उठाएं
परीक्षार्थी एसएससी एमटीएस हवलदार आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसएससी की वेबसाइट पर ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के दाईं ओर दिए गए लॉगिन पोर्टल पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक तक पहुंचें।
- आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रश्नों का चयन करें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल