SSC MTS Slot Booking Date 2026: एसएससी एमटीएस सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया आज से ssc.gov.in पर शुरू
Santosh Kumar | January 15, 2026 | 04:00 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करके अपना परीक्षा के लिए अपना पसंदीदा शहर, तिथि और पाली चुन सकते हैं।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) आज से मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2025 के लिए सेल्फ-स्लॉट बुकिंग प्रोसेस शुरू करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करके अपना पसंदीदा परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुन सकते हैं। स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं, इसलिए आयोग द्वारा उम्मीदवारों को जल्दी बुकिंग करने की सलाह दी गई है।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
यह सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रोसेस उन सभी कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई किया है। अप्लाई करने के लिए, कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
SSC MTS Havaldar Exam Date 2026: एसएससी एमटीएस एग्जाम डेट
एसएससी ने भर्ती परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं। कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 4 फरवरी से शुरू होगा। यह परीक्षा अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप-सी पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 7,948 वैकेंसी हैं।
यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्लॉट का चयन नहीं करता है, तो आयोग सिस्टम के माध्यम से किसी भी उपलब्ध शहर और समय पर स्लॉट आवंटित करेगा। इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
SSC MTS Slot Booking 2026: एसएससी सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी जेई भर्ती 2025 सेल्फ-स्लॉट चयन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं-
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- एसएससी एमटीएस सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पसंदीदा परीक्षा शहर, तिथि और पाली का चयन करें।
- अंत में फॉर्म जांचने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें।
स्लॉट चयन के बाद, आयोग द्वारा आगे की प्रक्रिया पर काम किया जाएगा। इसके बाद, आयोग द्वारा परीक्षा और एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड के संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच