SSC MTS Result 2025: एसएससी एमटीएस परिणाम ssc.gov.in पर जल्द, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 15, 2025 | 11:45 AM IST | 2 mins read
एमटीएस पद के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) तथा हवलदार पद के लिए सीबीई और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) शामिल है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से अगले सप्ताह यानी 24 जनवरी तक मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा परिणाम 2024 घोषित किया जा सकता है। एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एमटीएस टियर 1 परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा 30 सितंबर, 2024 से 14 नवंबर, 2024 तक देश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इससे पहले, आयोग ने 29 नवंबर 2024 को एसएससी एमटीएस प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और अभ्यर्थियों से 2 दिसंबर, 2024 तक आपत्तियां मांगी गई थी।
विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए एसएससी एमटीएस कट ऑफ 140 से 150 के बीच होगी। वहीं, एससी के लिए कट ऑफ 128 से 138, एसटी के लिए 125 से 135 के बीच और ओबीसी के लिए 135 से 145 के बीच होगी।
एसएससी एमटीएस स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। कर्मचारी चयन आयोग एमटीएस रिजल्ट के साथ ही एमटीएस फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। लिखित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी।
एमटीएस परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार पीईटी और पीएमटी में उपस्थित होंगे। पीईटी/पीएमटी केवल हवलदार पद के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। पीईटी में 1,600 मीटर पैदल चलना और 8 किमी साइकिल चलाना शामिल है। एमटीएस फाइनल रिजल्ट परिणाम फरवरी के अंत तक आने की उम्मीद है।
एसएससी एमटीएस 2024 भर्ती अभियान के तहत 9,583 एमटीएस और हवलदार के रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें से 6144 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) के लिए और 3439 हवलदार के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC MTS Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी एमटीएस परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, SSC MTS रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट को स्क्रीन पर SSC MTS रिजल्ट 2024 मिलेगा।
- एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा