SSC MTS Final Answer Key 2024: एसएससी एमटीएस, हवलदार फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 26, 2025 | 06:47 PM IST | 2 mins read
एसएससी एमटीएस 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 26 मार्च को मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने एसएससी एमटीएस 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के साथ ही अपनी वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस रिस्पॉन्स शीट 2024 भी अपलोड कर दिया है। एसएससी एमटीएस 2024 आंसर की और एमटीएस रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर उपलब्ध कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, “आयोग ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 के उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके 26.03.2025 (शाम 06:00 बजे) से 25.04.2025 (शाम 06:00 बजे) तक उम्मीदवार प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अपनी व्यक्तिगत अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।”
कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम 12 मार्च, 2025 को ही घोषित कर दिया था। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सत्र-1 और सत्र-2) में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 30%, ओबीसी/ईडब्लूएस को 25% और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 20% अंक लाना अनिवार्य है।
नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थी अपनी अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ अपनी प्रतिक्रिया पत्रक का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। यह समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
SSC MTS Final Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एक नए पेज पर नोटिस पीडीएफ ओपन होगी।
- पेज स्क्रॉल करें और लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एसएससी एमटीएस आंसर की, रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी