SSC JSA-LDCE Results 2024: एसएससी जेएसए, एलडीसीई रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | June 29, 2024 | 05:04 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने अंक फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 29 जून से 13 जुलाई तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद यह सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगी। उम्मीदवार अपने दस्तावेजों का प्रिंट आउट भी निकलवा कर रख लें।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) ग्रेड पेपर 2 परीक्षा 2023 और 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 1,037 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें 2023 की परीक्षा से 509 उम्मीदवार और 2024 की परीक्षा से 528 उम्मीदवार शामिल हैं। आयोग उन उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 का मूल्यांकन करेगा, जिन्हें पेपर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
एसएससी ने जूनियर सचिवालय सहायक, एलडीसी ग्रेड फाइनल आंसर की और प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
रिजल्ट 13 जुलाई तक डाउनलोड कर सकेंगे
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एसएससी जूनियर सचिवालय सहायक, एलडीसी ग्रेड परीक्षा के लिए अपने अंक भी देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने अंक फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 29 जून से 13 जुलाई तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद यह सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगी। उम्मीदवार अपने दस्तावेजों का प्रिंट आउट भी निकलवा कर रख लें।
एसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उत्तर कुंजी के संबंध में उम्मीदवारों से प्राप्त अभ्यावेदन की सावधानीपूर्वक जांच की गई है और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले जहां भी आवश्यक हो, उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया है। अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग मूल्यांकन के लिए किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा