Trusted Source Image

SSC JHT City Intimation Slip 2026: एसएससी जेएचटी सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | September 1, 2026 | 08:54 AM IST | 1 min read

एसएससी जेएचटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एसएससी जेएचटी टियर 1 परीक्षा 8 नंबर को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसएससी जेएचटी टियर 1 परीक्षा 8 नंबर को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) परीक्षा 2026 टियर 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएससी जेएचटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेएचटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

एसएससी सीएचटी टियर 1 2026 परीक्षा 8 नवंबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में आयोजित की जाएगी। पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 0.25 नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। टियर 1 परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न होंगे।

उम्मीदवारों को एसएससी जेएचटी टियर 1 सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट एग्जाम सिटी स्लिप में अपना नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि और आवंटित परीक्षा शहर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

Also readUPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी

स्क्राइब सुविधा का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को स्क्राइब का एंट्री पास बनवाने के लिए स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन नंबर जमा करना होगा। आयोग ने बताया कि ‘स्क्राइब’ के रूप में शामिल होने वाले व्यक्ति की अधिकतम आयु 4 नवंबर 2025 की अपडेटेड पॉलिसी नंबर PP001/14/2024-PP (e-10280) के अनुसार होगी।

आयोग ने कहा कि, जिन उम्मीदवारों ने ‘अपना स्क्राइब’ चुना है, वे कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2026 (टियर-1) के लिए 6 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे) तक अपना स्क्राइब OTR मैप कर सकेंगे। स्क्राइब एंट्री पास केवल सफलतापूर्वक स्क्राइब ओटीआर मैप करने वाले उम्मीदवारों के लिए ही जारी किया जाएगा।

SSC CHT City Intimation Slip: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी सीएचटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, लॉगिन/ रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • एसएससी जेएचटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications