SSC CPO PET, PST Result 2024: एसएससी सीपीओ पीईटी, पीएसटी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, पेपर 2 मार्च में
Santosh Kumar | February 4, 2025 | 01:02 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुल 83,618 उम्मीदवारों को पीईटी के लिए योग्य घोषित किया गया, जिनमें से 37,763 अनुपस्थित रहे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए पीईटी, पीएसटी का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए अपना पीईटी, पीएसटी रिजल्ट देख सकते हैं। एसएससी ने पीईटी, पीएसटी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। इसमें करीब 45,855 उम्मीदवारों में से 24,190 को पेपर 2 के लिए सफल घोषित किया गया है।
एसएससी सीपीओ पीईटी/पीएसटी परीक्षा दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आयोजित की गई थी।
SSC CPO PET, PST Result 2024: एसएससी सीपीओ पेपर 2 डेट
आयोग 8 मार्च, 2025 को एसएससी सीपीओ पेपर 2 आयोजित करेगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुल 83,618 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया, जिनमें से 37,763 अनुपस्थित रहे।
चार को अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया और कुल 21,661 उम्मीदवार उत्तीर्ण नहीं हुए। आयोग ने एसएससी सीपीओ पीईटी, पीएसटी रिजल्ट में केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम हैं।
Also read SSC JE Final Result 2024: एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक जानें
SSC CPO Result 2024: कुल रिक्ति
एसएससी सीपीओ पीईटी, पीएसटी 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार पीडीएफ में अपना नाम देख सकते हैं। एसएससी सीपीओ पीईटी/पीएसटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अगले चरण में उपस्थित होने के पात्र होंगे।
अगला चरण टियर-2 परीक्षा है। यह एक लिखित परीक्षा है। एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा में अंग्रेजी भाषा और समझ पर केवल एक पेपर होता है। एसएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से 4,187 रिक्तियों को भरेगा।
आयोग द्वारा सीपीओ पेपर 1 परीक्षा 27, 28 और 29 जून 2024 को आयोजित की गई। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 2 सितंबर को जारी किया गया। आयोग ने 83618 सफल उम्मीदवारों के लिए पीईटी, पीएसटी का आयोजन किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल