SSC CPO City Intimation Slip 2025: एसएससी सीपीओ एग्जाम सिटी स्लिप जारी; पसंदीदा शहर चुनने के लिए विंडो री-ओपन
Santosh Kumar | November 30, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का कहना है कि आयोग स्लॉट-सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को उनका पसंदीदा शहर अलॉट करने की पूरी कोशिश करेगा।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने एसएससी सीपीओ 2025 एग्जाम के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन विंडो फिर से खोल दी है। जिन कैंडिडेट्स ने पहले अपना पसंदीदा एग्जाम सिटी नहीं चुना था, वे 4 दिसंबर तक कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपनी चॉइस डाल सकते हैं। एसएससी ने उन कैंडिडेट्स के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की हैं, जिन्होंने ओरिजिनल विंडो के दौरान सेल्फ-स्लॉट फैसिलिटी का इस्तेमाल किया था।
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन कैंडिडेट्स ने 17 से 21 नवंबर की डेडलाइन तक सेल्फ-स्लॉटिंग सुविधा का फायदा नहीं उठाया, उन्हें फीडबैक मॉड्यूल के जरिए अपना पसंदीदा शहर चुनने का एक बार मौका दिया जा रहा है।
SSC CPO City Intimation Slip 2025: सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन विंडो डेट
एसएससी की सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन विंडो 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी। एसएससी का कहना है कि कमीशन स्लॉट-सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को उनका पसंदीदा शहर अलॉट करने की पूरी कोशिश करेगा।
जो कैंडिडेट इस मौके का फायदा नहीं उठा पाएंगे, उन्हें दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स में सब-इंस्पेक्टर एग्ज़ाम (कंप्यूटर बेस्ड एग्ज़ाम) के लिए शेड्यूल नहीं किया जाएगा और उनके एडमिट कार्ड भी नहीं जारी किए जाएंगे।
SSC CPO Self Slot Selection 2025: सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी सीपीओ सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लॉग इन और रजिस्टर लिंक पर क्लिक करके आईडी लॉगइन करें।
- एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें 3 शहरों के आधार पर विभिन्न तिथियों और शिफ्टों में स्लॉट की उपलब्धता दिखाई जाएगी।
- पसंद के अनुसार उपलब्ध तिथि और शहर में विशिष्ट शिफ्ट का चयन करें।
- इसके बाद फॉर्म जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ भर्ती में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 3,073 है। एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, एसएससी सीपीओ 2025 पेपर 1 परीक्षा 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा