SSC CHT Paper 2 Result 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी अनुवादक पेपर 2 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 4, 2026 | 02:54 PM IST | 3 mins read
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के पेपर-2 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें CRPF सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) पद के शारीरिक परीक्षण (PET/PST) के लिए कुल 1,722 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के पेपर-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट विशेष रूप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) के पद के लिए आयोजित होने वाले फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए जारी किया गया है।
जो उम्मीदवार सब-इंस्पेक्टर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही PET और PST परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एसएससी की ओर से पीईटी और पीएसटी परीक्षा तिथि का एलान जल्द किया जाएगा।
कुल 1,722 उम्मीदवार PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट
जिन उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन में सीआरपीएफ का विकल्प चुना था, उन्हें पेपर-2 में उनके प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक परीक्षा (PET/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 1,722 उम्मीदवारों को इस चरण के लिए चुना गया है, जिनका श्रेणीवार कट-ऑफ और विवरण इस प्रकार है-
- अनारक्षित (UR) - कट-ऑफ 60, उपलब्ध उम्मीदवार - 309
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - कट-ऑफ 50, उपलब्ध उम्मीदवार - 588
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - कट-ऑफ 50, उपलब्ध उम्मीदवार- 346
- अनुसूचित जाति (SC) - कट-ऑफ 40, उपलब्ध उम्मीदवार - 343
- अनुसूचित जनजाति (ST) - कट-ऑफ 40, उपलब्ध उम्मीदवार - 136
शारीरिक परीक्षा और फाइनल रिजल्ट की शर्तें
जो उम्मीदवार सीआरपीएफ की शारीरिक परीक्षा (PET/PST) में फेल हो जाएंगे, वे सब-इंस्पेक्टर पद की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। हालांकि, यदि वे परीक्षा नोटिस में शामिल अन्य पदों के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी उन पदों के लिए मान्य रहेगी। सब-इंस्पेक्टर (CRPF) और बाकी सभी पदों का फाइनल रिजल्ट इस शारीरिक परीक्षा के संपन्न होने के बाद ही जारी किया जाएगा। PET/PST का शेड्यूल जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होगा।
परीक्षा के नियमों के अनुसार, CRPF में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) का पद दिव्यांग (PwBD/PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। इसलिए, जिन दिव्यांग उम्मीदवारों ने पेपर-2 दिया था और CRPF का विकल्प चुना था, उन्हें इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है।
पोस्ट प्रेफरेंस और मार्क्स को लेकर जरूरी निर्देश
एसएससी कंबाइंड हिंदी अनुवादक फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले आयोग की वेबसाइट पर 'ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस' के लिए एक विंडो खोली जाएगी, जिसके लिए अलग से नोटिस आएगा। सभी उम्मीदवारों को तय समय के भीतर अपनी पदों की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी; ऐसा न करने पर फाइनल रिजल्ट में उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, पास और फेल सभी उम्मीदवारों के अंक फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को नियमित अपडेट के लिए आयोग और क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
SSC CHT Paper 2 Result 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
इस परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (OBC/EWS) के लिए 25% और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20% तय किए गए थे। आयोग द्वारा कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के पेपर-1 का रिजल्ट 4 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 3,642 उम्मीदवारों को पेपर-2 के लिए योग्य पाया गया था। इसके बाद 14 दिसंबर 2025 को पेपर-2 की परीक्षा आयोजित की गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल