LiveTrusted Source Image

MP Forest Guard Exam 2026 LIVE: एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी परीक्षाएं आज से शुरू; एडमिट कार्ड, गाइडलाइन, अपडेट्स

Santosh Kumar | June 4, 2026 | 11:41 AM IST | 1 min read

एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान (जीके), सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।

एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

MP Forest Guard Exam 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा आयोजित वन रक्षक, फील्ड रक्षक, जेल रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है और यह 19 जून तक जारी रहेगी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों एमपीईएसबी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया।

एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान (जीके), सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।

एमपी वन रक्षक परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ियां या कोई भी प्रतिबंधित वस्तु ले जाना सख्त मना है। नकल करने या अनुचित साधनों का उपयोग करने के किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP Forest Guard Exam 2026: एमपीईएसबी परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा की पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 से 9 बजे तक है। उम्मीदवारों को निर्देश पढ़ने के लिए सुबह 9:50 बजे से 10 बजे तक का समय दिया जाएगा, जिसके बाद मुख्य परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्देश पढ़ने का समय दोपहर 2:50 बजे से 3 बजे तक होगा, और परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Also readMPESB Van Rakshak, Jail Prahari Admit Card 2026: एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी एडमिट कार्ड जारी, 4 जून को परीक्षा

MP Forest Guard Admit Card 2026: एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड लिंक

एमपीईएसबी ने 28 मई को वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से अपना एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी पूरी जानकारी दी गई है। एमपीईएसबी एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इस संयुक्त भर्ती के तहत कुल 1679 पद भरे जाएंगे, जिनमें वन रक्षक, फील्ड रक्षक, जेल रक्षक आदि शामिल हैं। एमपीईएसबी भर्ती लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है और यह 19 जून तक जारी रहेगी। एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट पर बने रहें।

June 4, 2026 | 11:41 AM IST

MP Forest Guard Admit Card 2026: एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड लिंक

एमपीईएसबी ने 28 मई को वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से अपना एमपी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

June 4, 2026 | 11:07 AM IST

MPESB Forest Guard Exam Date 2026: एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा तिथि

एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है और यह 4 से 19 जून तक जारी रहेगी।

June 4, 2026 | 11:06 AM IST

MP Forest Guard Exam 2026: एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा आज से शुरू

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा आयोजित वन रक्षक, फील्ड रक्षक, जेल रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications