SSC CHSL Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 23, 2024 | 08:55 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2023 में क्वालीफाइड और नॉन क्वालीफाइड उम्मीदवारों के अंक एसएससी की पुरानी ssc.nic.in पर भी होस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके 24 मार्च तक अपने अंक देख सकते हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा 2023 टियर 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 2023 में शामिल उम्मीदवार फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र भी अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अपनी फाइनल उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 22 मार्च से 08 अप्रैल 2024 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
एसएससी की पुरानी वेबसाइट पर भी आंसर की
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2023 में क्वालीफाइड और नॉन क्वालीफाइड उम्मीदवारों के अंक एसएससी की पुरानी ssc.nic.in पर भी होस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके 24 मार्च तक अपने अंक देख सकते हैं।
एसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा के टियर- II के प्रश्न पत्र के साथ फाइनल आंसर की अपलोड कर दी है। एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्रों को डाउनलोड और प्रिंट आउट लेने के लिए 8 अप्रैल तक समय दिया गया है।
Also read SSC CHSL Result 2023: एसएससी सीएचएसएल फाइनल परिणाम ssc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- फाइनल उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और पासवर्ड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- एसएससी सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र प्रदर्शित होंगे।
- अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट पहले ही जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2023 का रिजल्ट 28 फरवरी घोषित कर दिया था। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने टियर 2 परीक्षा के सेक्शन 1 और 2 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मेरिट सूची तैयार की है। परीक्षा के श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए गए हैं। आयोग ने कहा कि टियर 2 में शामिल हुए 5 उम्मीदवारों के नतीजों को प्रोसेस नहीं किया गया है। इसके अलावा 6 अभ्यर्थियों के नतीजे विभिन्न कारणों से रोके गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी