SSC CHSL Answer Key 2023: एसएससी सीएचएलएल टियर 2 उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज अंतिम दिन
Abhay Pratap Singh | January 15, 2024 | 12:56 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान कर एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 2023 उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज अंतिम दिन है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 2023 आंसर की आपत्ति विंडो 15 जनवरी 2024 शाम 4 बजे बंद कर दी जाएगी। संयुक्त हाई स्कूल लेवल (सीएचएसएल) टियर-2 परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवार प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एसएससी ने उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की रिस्पांस सीट भी अपलोड कर दी है। कैंडिडेट्स प्रतिक्रिया पत्रक का उपयोग करके अंकों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।
उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने कहा कि आज शाम 4 बजे के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा के खिलाफ उठाई गई चुनौतियों का विश्लेषण एक एक्सपर्ट पैनल द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
SSC CHSL Answer Key 2023: चुनौतियां कैसे दें
उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर चुनौतियां दे सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, 'Uploading of tentative answer key' पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- नीचे स्क्रॉल करें और दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें
- SSC CHSL टियर 2 उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]ECIL recruitment 2024: 1100 पदों पर भर्ती के लिए ईसीआईएल ने नोटिफिकेशन किया जारी, 16 जनवरी अंतिम तिथि
ईसीआईएल ने जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 4 माह के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल