Santosh Kumar | August 14, 2024 | 09:46 PM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा के टियर 1 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी इस लेख में एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परिणाम 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी देख सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 के माध्यम से, आयोग का लक्ष्य विभिन्न उपयोगकर्ता विभागों द्वारा अधिसूचित लगभग 3,712 रिक्तियों को भरना है।
एसएससी सीएचएसएल स्कोरकार्ड 2024 में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, श्रेणी, जन्म तिथि (डीओबी) और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 1 से 11 जुलाई तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल उत्तर कुंजी 18 जुलाई को जारी की गई थी, जबकि आपत्ति विंडो 23 जुलाई, 2024 को बंद कर दी गई थी।
Also readSSC CHSL Answer Key 2024: एसएससी सीएचएसएल आंसर की ssc.gov.in पर जारी, करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर 1 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-